1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख

मैं बनूँगा चैम्पियन : हेमंत बृजवासी

हेमंत बृजवासी
PR
ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले ‍संगीत के रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैम्स के प्रतिभागी और टॉप थ्री में स्थान बनाने वाले हेमंत बृजवासी फाइनल राउंड के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आत्मविश्वास से भरे मथुरा के 11 वर्षीय हेमंत का कहना है कि उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि वे ही इस कार्यक्रम के चैम्पियन बनेंगे। ग्रांड फिनाले में उनका मुकाबला श्रेयसी भट्टाचार्य और यथार्थ रस्तोगी से होगा।

आवाज पर भरोसा
हेमंत से जब पूछा गया कि वे किस आधार पर अपने आपको विजेता मान रहे हैं तो उन्होंने कहा अपनी आवाज के दम पर। ‘मेरी आवाज बहुत खास है। इसी के आधार पर मुझे लोगों का प्यार और वोट अब तक मिले हैं। मेरी आवाज ही मुझे अंतिम मंजिल तक मुझे पहुँचाएगी। मैं तैयारी में कोई कसर बाकी नहीं रख रहा हूँ।‘

सभी मेरे दोस्त हैं
अपने पापा से संगीत सीखने वाले हेमंत का कहना है ‘फाइनल में उनका मुकाबला आसान नहीं है। श्रेयसी और यथार्थ भी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उनसे किसी तरह का बैर भाव मेरे मन में नहीं है। ‘मैं उन्हें अपना दोस्त मानता हूँ और हम सभी में अच्छी पटती है।‘

मन्ना डे के साथ गाने की ख्वाहिश
बड़े होकर हेमंत फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते हैं और उनकी ख्वाहिश है कि जीवन में एक बार उन्हें मन्ना डे के साथ गाने का मौका मिले। फिलहाल फाइनल का उन पर दबाव है और वे जल्दी ही इससे मुक्त होना चाहते हैं।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें