Big Boss: Who will be the winner? | बिग बॉस : कौन बनेगा विजेता?
‘बिग बॉस 3’ के विजेता का नाम घोषित होने में कुछ ही दिन शेष है। बख्तियार के हटने के बाद अंतिम मुकाबला विंदू दारासिंह, पूनम ढिल्लो और प्रवेश राणा के बीच है। आइए जाने कि किसमें कितना है दम।
विंदू दारासिंह : जनता पर विश्वास
PR |
प्लस पाइंट
‘जनता का आदेश’ जुमले का उन्होंने बखूबी प्रयोग किया। बार-बार वे कहते रहें कि जब तक देश की जनता नहीं चाहेगी वे बाहर नहीं होंगे। और हुआ भी ऐसा ही। छ: बार नॉमिनेशन में उनका नाम आया, लेकिन जनता ने उन्हें वोट देकर बाहर नहीं होने दिया। इससे साबित होता है कि वे शो जीतने के सबसे तगड़े उम्मीदवार हैं।
माइनस पाइंट
बख्तियार ईरानी को पसंद करने वाले ज्यादातर लोग विंदू को नापसंद करते हैं। बख्तियार के शो से बाहर जाने के कारण उनके प्रशंसक पूनम और प्रवेश को वोट देकर विंदू के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। साथ ही युवा वर्ग प्रवेश के साथ हो सकता है।
पूनम ढिल्लो : महिला शक्ति का नारा
