बिग बॉस : कौन बनेगा विजेता?
‘बिग बॉस’ की रेस में फिनिशिंग लाइन के ठीक पहले राहुल महाजन के हट जाने से कारण सारे समीकरण गड़बड़ा गए। राहुल के इस निर्णय से राजा, जुल्फी और आशुतोष थोड़ी खुशी भी महसूस हुई होगी। राहुल इस शो के विजेता बनने के प्रबल दावेदार थे। कई बार नॉमिनेशन में उनका नाम आया, लेकिन उन्हें कभी भी बाहर नहीं होना पड़ा। यह उनकी लोकप्रियता का सबूत था।
राहुल इस शो की केन्द्रीय धुरी थे, जिसके इर्दगिर्द सारे प्रतियोगी घूमते रहते थे। राहुल ने एक खत्म हो चुके मुद्दे पर ‘बिग बॉस’ शो छोड़ने का फैसला किया। शायद उनके विचार अन्य प्रतियोगियों से मिलते नहीं थे, इसलिए उन्होंने अकेला महसूस किया और शो छोड़ दिया। दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि वे हारना नहीं चाहते थे, इसलिए अंतिम बिंदु तक पहुँचने के पूर्व ही हट गए। राहुल के ना रहने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। जुल्फी, राजा और आशुतोष के बीच में से कोई एक विजेता बनेगा।
राजा चौधरी
‘बिग बॉस’ शो में आने के पूर्व राजा की पहचान श्वेता तिवारी के ऐसे पति के रूप में थी, जो अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसीलिए श्वेता राजा से अलग हो गईं। राजा की यही आक्रामकता ‘बिग बॉस’ में भी दिखाई दी। उन्होंने अनेक प्रतियोगियों से लड़ाई की और इस शो में खलनायक बनकर उभरे। इस शो की टीआरपी बढ़ाने में उनका भी अहम योगदान रहा। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हें पसंद करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है और वे प्रबल दावेदार हैं। कई बार उन्हें वोट देकर जनता ने घर में बनाए रखा।
आशुतोष कौशिक
मिस वर्ल्ड रह चुकी डायना हैडन भी आशुतोष को उनकी ईमानदारी और रफ-टफ लुक की वजह से पसंद करने लगी थीं। जिस तरह फिल्मों में हीरो के साथ एक सहनायक होता है, वही भूमिका आशुतोष ने ‘बिग बॉस’ में निभाई। वे राहुल और राजा के बेहद नजदीक रहे। आशुतोष की ईमानदारी उन्हें विजेता बना सकती है। उन्होंने बेझिझक स्वीकार किया कि वे अँग्रेजी में बेहद कमजोर हैं। एक छोटे शहर और मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके पास ज्ञान का खजाना नहीं है। इसी सोच और व्यवहार के कारण वे प्रतियोगियों और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
जुल्फी
कम बोलने वाले जुल्फी हमेशा छिपे-छिपे रहे। उनका नाम नॉमिनेशन में भी अंतिम चरणों में आया। जुल्फी कभी किसी ग्रुप के सदस्य नहीं रहे और वे छुपा रुस्तम साबित हो सकते हैं। याद कीजिए बिग बॉस का पहला भाग। राहुल रॉय के विजेता बनने के बारे में किस ने सोचा था। शायद इस बार राहुल की जगह जुल्फी ले लें।

|
आशुतोष कौशिक
|
|
|
जुल्फी
|