बिग बॉस 2 : बिसात बिछ चुकी है
|
इसी बात को मद्देनजर रखते हुए बिग बॉस का दूसरा भाग 17 अगस्त से शुरू हुआ है। इसमें 84 दिनों तक 14 खास लोगों पर 32 कैमरों से नजर रखी जाएगी। दुनिया से कटे हुए ये लोग किस तरह आपस में व्यवहार करते हैं, कैसे रहते हैं इसका मजा आप टीवी सेट पर रोजाना ले सकते हैं।
‘बिग ब्रदर’ की विजेता शिल्पा शेट्टी इसका संचालन कर रही हैं और सुनने में आया है कि इसके बदले में उन्हें दस करोड़ रुपए मिले हैं। लेकिन शिल्पा के संचालन में वह बात नजर नहीं आई, जो इस तरह के कार्यक्रम में होनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों के संचालक को मिर्च-मसाला लगाकर चटपटे अंदाज में बातें करनी चाहिए क्योंकि इसे वे दर्शक देखना ज्यादा पसंद करते हैं, जिनकी रुचि गॉसिप में होती है।
|
शो में हिस्सा लेने वालों पर नजर दौड़ाई जाए तो अधिकांश वे लोग हैं, जिनके पास काम नहीं है और चर्चित होने के लिए उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भरी है। अभी भी भारत की ए-ग्रेड सेलिब्रिटीज़ इस तरह के कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है। शायद उन्हें डर हो कि इससे उनकी छवि धूमिल हो जाएगी।
इन लोगों का चयन करते समय क्षेत्रीयता का भी ध्यान रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा वोट मिलें और कमाई हो। मॉडल जुल्फी सईद, बंगाल के देबोजीत और उत्तरप्रदेश के आशुतोष को शायद ही ज्यादा लोग जानते हों। इसी तरह भोजपुरी दर्शकों के लिए भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस संभावना सेठ को चुना गया है। पिछल वर्ष रवि किशन ‘बिग बॉस’ में नजर आए थे। केतकी दवे, अभिनेत्री राखी और 21 वर्षीया एलिना वाडिया का चयन भी ठीक नहीं है। शायद इनका चयन कोई और विकल्प न होने की वजह से अंतिम समय में कर लिया गया है।
|
|
|
यही हाल प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन का भी है, जो पहले एपिसोड में बेहद खुश और उत्साहित नजर आए। शायद इसका कारण अभिनेत्री पायल रोहतगी हो सकती हैं, जो राहुल की बेहद अच्छी दोस्त हैं। राहुल का भी तलाक हो गया है और वे इन दिनों खाली हैं। राहुल ने सारे सदस्यों का स्वागत किया और उनकी मदद की। एहसान कुरैशी अपनी कविताओं, चुटकुलों से दर्शकों और साथी लोगों का कितना मनोरंजन करते हैं, ये आने वाले दिनों में पता चलेगा।
सेलिब्रिटीज़ हर क्षेत्र से लेने की कोशिश की जाती है, लेकिन लोग तैयार नहीं होते। राजनेता संजय निरूपम ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और वे चाहते हैं कि इस कार्यक्रम के जरिए लोगों में यह संदेश जाए कि हर नेता भ्रष्ट नहीं होता।
‘बिग ब्रदर’ में शिल्पा से पंगा लेने वाली जेड गुडी भी इस दल में शामिल हैं। जेड सभी सदस्यों में सबसे अनुभवी हैं क्योंकि वे तीसरी बार इस तरह के शो में हिस्सा ले रही हैं। वे एकमात्र गैर भारतीय हैं और उन्हें कार्यक्रम के लिए राजी करना आयोजकों की कामयाबी है।
|

