बा, बहू और बेबी: सफलता की नई पायदान
इस सप्ताह पूरे होंगे 500 एपिसोड्स
|
इतने सालों में इस शो ने सफलता के कई पायदानों को छूते हुए अलग-अलग कैटेगरी जैसे इंडियन टेली अवार्ड, स्टार परिवार अवार्ड, राष्ट्रीय सम्मान अवार्ड जैसे 52 पुरस्कारों से अपनी झोली भरी।
बेबी-बिरजू की सगाई
'बा, बहू और बेबी' में बेबी की सगाई बिरजू (अमित वर्मा) के साथ होने जा रही है। जिन प्रेमियों के मिलन का आप इंतजार कर रहे थे, उनके मिलन की घडि़याँ खत्म होंगी, इस शो के 500 एपिसोड के पूरे होने की खुशी में। इस दिन बेबी और बिरजू सगाई के बंधन में बँध जाएँगे।
यह प्रेम कहानी बड़े ही रोचक ढंग से कई महीने पहले शुरू हुई थी। बिरजू, जो कि एक पेंटर है, उसने अपने सपनों में आने वाली लड़की की पेंटिंग बनाई। उसके सपनों वाली लड़की बेबी के समान थी। बेबी शारीरिक रूप से विकलांग है, इसलिए वो डरी हुई थी और उसने अपनी भावनाओं को कभी बिरजू पर जाहिर नहीं होने दिया, परंतु धीरे-धीरे बिरजू और बेबी की भावनाएँ प्यार में बदलने लगती हैं।
ठक्कर परिवार बेबी के जीवन में खुशियों की दस्तक को लेकर बहुत खुश है। बहुत समय पहले ही 'बा' (सरिता जोशी) द्वारा तय किया गया था कि बेबी की सगाई 'कृष्ण विला' में ही होगी और ऐसा ही होता है।
ठक्कर परिवार आयोजित बेबी की सगाई के कार्यक्रम का आप भी लुत्फ उठाइए स्टार प्लस पर 14 और 15 फरवरी को रात 9:30 बजे।

