नया धारावाहिक : लो हो गई ‘पूजा’ इस घर की
30 जून से सब टीवी पर
|
एक तितली की तरह पूजा अपने पंख फैलाकर देश की सबसे बड़ी गायिका बनना चाहती है। जब उसके माता-पिता उसकी शादी करने का फैसला करते हैं, तो उसे सपने कुचलते हुए दिखाई देते हैं। अपना गायिका बनने का सपना पूरा करने के लिए वह घर से भागने का निर्णय लेती है।
मुंबई में पूजा ‘लाल’ परिवार से मिलती है। खाना पकाने वाली बनकर वह उस घर का हिस्सा बन जाती है। अपनी सच्ची पहचान छिपाने का प्रयास और खाना पकाने की कोशिश का नतीजा भ्रम पैदा करता है तथा परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में हास्य का पुट भरता है।
|
इस शो के बारे में सब के बिजनेस प्रमुख अनुज कपूर का कहना है ‘हास्य वहीं अच्छा होता है, जिसे सबके साथ बाँटा जा सकें। ‘लो हो गई पूजा इस घर की’ हमारे ‘यस बॉस’ और ‘एफआईआर’ जैसे गुदगुदाने वाले धारावाहिकों की अगली कड़ी है।
इसके हल्के-फुल्के विषय के कारण हमें भरोसा है कि दर्शकों को उन नकारात्मक भावों से राहत मिलेगी, जो सभी चैनलों में धारावाहिकों और हिंसक तथा नकारात्मक समाचारों के जरिए परोसे जा रहे हैं। हमें विश्वास है कि जो परिवार मिलकर हँसता है वह साथ रहता है। हमारा नया शो निश्चित रूप से हास्य के साधारण धागे से परिवार को जोड़ता है।
पूजा की भूमिका साना सईद निभा रही हैं, जिन्होंने ‘कुछ कुछ होता है’ नामक फिल्म में शाहरुख की बेटी भूमिका निभाई थी। साना को यकीन है कि वह दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएँगी।
|
|
|

