नया धारावाहिक : रिमोट कंट्रोल
|
जैसा कि नाम से ही जाहिर है, यह धारावाहिक रिमोट कंट्रोल के आसपास ही घूमेगा। इसमें दिखाया जाएगा कि मध्यमवर्गीय दर्शकों की जिंदगी पर टीवी किस तरह अपना असर डालता है।
धारावाहिक में देवेन भोजानी और सुप्रिया पाठक प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे हैं। उनके साथ मानसी पारेख, सूरज थापर और जयेश वानी भी नजर आएँगे।
| |
|
जेडी मजीठिया ने दर्शकों के लिए कई बेहतरीन कार्यक्रम बनाए हैं। उनमें खिचड़ी, इंस्टेंट खिचड़ी, साराभाई वर्सेस साराभाई और बा बहू और बेबी जैसे धारावाहिक उल्लेखनीय है। ‘रिमोट कंट्रोल’ बहुत जल्द चैनल 9 एक्स पर शुरू होने वाला है। यह कार्यक्रम हर सोमवार रात साढ़े दस बजे देखा जा सकेगा।

