जब मिले गरम धरम और दबंग सलमान
करोड़ों लोगों के पसंदीदा हीरो सलमान खान हैं और सलमान खुद धर्मेन्द्र के दीवाने हैं। शायद धर्मेन्द्र को देख कर ही उन्हें अपनी बॉडी बनाने की प्रेरणा मिली हो। धर्मेन्द्र और सलमान में कई समानताएं भी हैं। जैसे दोनों आम आदमी के हीरो हैं। दर्शक उन्हें लार्जर देन लाइफ भूमिकाओं में देखना पसंद करते हैं। धर्मेन्द्र दिलफेंक किस्म के इंसान रहे हैं और सलमान भी वैसे ही हैं। गुस्से के दोनों तेज हैं और जो बात दिल में रहती हैं उसे जुबां पर लाने में वे देर नहीं करते हैं। दोनों ही दबंग हैं।
WD |
सलमान के शो में धर्मेन्द्र अपनी फिल्म के प्रचार के लिए आए थे और अब बारी सलमान की है। बॉडीगार्ड रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वे कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में आए। धर्मेन्द्र इस शो में जज हैं और उनकी मौजूदगी के कारण इस शो की टीआरपी जबरदस्त है। रितिक रोशन के शो से भी ज्यादा। सलमान और धर्मेन्द्र पूरी गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मिले।

