1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख

आनंदी को मिस करुँगी : अविका गौर

बालिका वधू
PR

दो वर्षों से दर्शकों की चहेती अविका गौर को इस बात का बेहद दु:ख है कि उन्हें ‘बालिका वधू’ धारावाहिक से अलग होना पड़ा।

आनंदी का किरदार निभाने वाली अविका का कहना है कि ये खबर पूरी तरह गलत है कि वे इस सीरियल को छोड़ना चाहती थीं। वे कहती हैं ‘अब कहानी में अधिक उम्र की आनंदी की जरूरत है इसीलिए उन्हें भारी मन से अलग होना पड़ा।‘

दो वर्ष तक लगातार शूटिंग करने वाली अविका को समझ नहीं आ रहा है कि कैसे उनका वक्त बीतेगा। हालाँकि उन्हें टीवी और फिल्मों के कुछ ऑफर्स मिले हैं, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

अविका कहती हैं ‘अपने सारे साथी कलाकारों की भी मुझे याद आएगी क्योंकि उनकी मदद के बगैर यह किरदार निभाना संभव था।‘ क्या उन्हें आनंदी की भी याद आएगी? पूछने पर वे जवाब देती हैं ‘मैं आनंदी नाम को मिस करूँगी। यह किरदार बिलकुल मेरे जैसा ही है। मुझे खुशी है कि इस किरदार के जरिये मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने के पूरा अवसर मिला।‘

आनंदी का किरदार अब प्रत्यूषा बैनर्जी निभाएँगी और अविका को इस बात का पूरा भरोसा है कि दर्शकों उन्हें भी वैसा ही प्यार देंगे, जैसा कि उन्हें दिया है।‘ बूगी-बूगी और सीआईडी जैसे कार्यक्रमों की शौकीन अविका ‘बालिका वधू’ देखना जारी रखेंगी।

वे बताती हैं ‘पहले तो शूटिंग के दौरान ही मुझे कहानी पता चल जाती थी, लेकिन अब आगे क्या होगा इसके लिए मुझे धारावाहिक देखना ही पड़ेगा।‘
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें