अब टीवी पर मिलेगी परफेक्ट ब्राइड
जोड़ियाँ बनाने के नाम पर नौटंकी
WD
WDइसका मतलब होता था अच्छा वर या वधु मिल जाए तो भगवान को क्रेडिट दो और यदि दांपत्य की गाड़ी ठीक से नहीं चल पाए तो भाग्य को, लेकिन अब जमाना बदल गया है।
वर्तमान परिदृश्य में आजकल के युवा इन सभी दकियानूसी बातों पर भरोसा करने के बजाय खुद पर यकीन करते हैं और उनका यही यकीन उनके जीवनसाथी के चयन में मददगार सिद्ध होता है।
विदेशी रिएलिटी शो की तर्ज पर चलते तथा बदलते भारतीय समाज के युवक-युवतियों की ऐसी ही विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने तथा उनकी जोड़ियाँ बनाने का जिम्मा लेकर स्टार प्लस अपना नया धमाकेदार रिएलिटी शो 'परफेक्ट ब्राइड' लेकर आया है।
अब गए वो पुराने जमाने :
पहले के लोग विवाह हेतु लड़का या लड़की को देखने जाने के पहले उनकी पत्रिका मिलान कराते थे। यदि 36 में से 20-25 या अधिक गुण मिले तो बात पक्की वरना गुडबाय। इसी के साथ ही दोनों की जाति-उपजाति, चाल-ढ़ाल, चरित्र व पारिवारिक पृष्टभूमि पर चर्चा कर सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ उन्हें विवाह के बंधन में बाँधना पहले परिवार के बड़ों का काम होता था।
लेकिन अब बड़ों की यह जिम्मेदारी युवाओं ने स्वयं ले ली है क्योंकि अब तो प्यार इतना सस्ता और सुलभ हो गया है कि पढ़ते-पढ़ते, गली-मोहल्ले से गुजरते या शॉपिंग करते-करते ही हँसी-मजाक में सात जन्मों का रिश्ता तय हो जाता है और इस कमसीन उम्र के इश्क में विवाह होने के बाद बड़ों को पता लगता है कि उनकी बहू उनके घर आ रही है।
वोटिंग के जरिए कमान तो उसी जनता के हाथों में सौंपी गई है, जिन्हें इन भावी वर-वधुओं से कोई सरोकार नहीं है। आखिर आप ही बताइए कि यदि इन लड़के-लड़कियों को जनता से ही पूछकर फैसला करना होता तो फिर समाज या रिश्तेदारों की राय क्या बुरी थी?
एनडीटीवी इमेजिन पर 'राखी के स्वयंवर' की नौटंकी के रिएलिटी शो के बाद अब स्टार प्लस भी इसी तर्ज पर लक्स 'परफेक्ट ब्राइड' नाम से रिएलिटी शो लाया है। इस शो में होंगे देशभर के 5 चुनिंदा लड़के, उनकी माताएँ और 10 खूबसूरत लड़कियाँ। जी हाँ, 5 लड़कों पर दस लड़कियाँ, मतलब इस शो में आप 5 पतियों वाली द्रौपदी की कल्पना करना तो भूल ही जाइए। इसके विपरीत यहाँ तो शो में लंबे समय तक बने रहने के लिए लड़कियों को लड़कों को और उनकी माँओं को इंप्रेस करना होगा।
सूरत भली या सीरत:
अभी तो शो की शुरुआत ही हुई है लेकिन शुरुआती दौर में ही कमसिन लड़कियों की शोख अदाओं ने अपने जलवे बिखेरना शुरू कर दिए हैं तभी तो कई बार कई लड़के किसी एक ही खूबसूरत लड़की पर ही लट्टू होते नजर आ रहे हैं और उस लड़की से पूछो तो वो किसी और पर।
प्रेम त्रिकोण के इस तरह के कई रंगीन नजारे आपको पूरे शो में देखने को मिलेंगे। इससे एक बात तो साफ जाहिर है कि जो लड़कियाँ खूबसूरत नहीं है उनकी जल्दी ही इस शो से छुट्टी हो जाएगी। आखिरकार वोटिंग के जरिए कमान तो उसी जनता के हाथों में सौंपी गई है, जिन्हें इन भावी वर-वधुओं से कोई सरोकार नहीं है। आखिर आप ही बताइए कि यदि इन लड़के-लड़कियों को जनता से ही पूछकर फैसला करना होता तो फिर समाज या रिश्तेदारों की राय क्या बुरी थी?
शो के निर्णायक भी हैं खास :
इस शो में निर्णायक की कुर्सी कोई विद्वान या वरिष्ठ व्यक्ति नहीं नजर आएगा बल्कि कैमरे के सामने हँसने का अभिनय करने वाले वही पुराने चमकते चेहरे नजर आएँगे। जिनके संबोधनों में हर बार 'हॉट' व 'सेक्सी' शब्द का प्रयोग किया जाएगा।
शो को लंबे समय तक चलाने के लिए इस शो में निर्णायक के रूप में भी ग्लैमरस अदाकाराओं को फिट कर शो को आकर्षक बनाया गया है। फिर चाहे वो निर्णायक सदैव सुर्खियों में रहने वाले शेखर सुमन, ग्लैमरस गर्ल मलाइका अरोरा खान और अमृता राव ही क्यों न हो। जो शायद दर्शकों को इस शो के लिहाज से जरूर अपरिपक्व बुद्धि के नजर आएँगे।
हर बार होगा कोई बाहर :
हर शो की तरह इस शो में भी 5 लड़कों के सामने लॉट के रूप में लड़कियों को पेश किया गया है। जो लड़की, लड़कों को, उनकी मम्मियों को व जनता को नापसंद होगी, ऐसी लड़कियाँ हर हफ्ते शो से एक-एक बाहर होती जाएँगी। यदि शो बनाना ही था तो इसमें लड़कियाँ और लड़के बराबर रखे जाते, परंतु इसे फुल टाइम नौटंकी बनाने के लिए एलीमिनेशन का नाम दिया गया है।
आप ही सोच सकते हैं उस लड़के या लड़की की मनोदशा, जो अपने विवाह के ख्वाब सजाकर इस शो में आए थे परंतु कमजोरियों का अपमान सहकर इस शो से बाहर जाएँगे। आखिर यह कैसा शो है, जिसमें केवल दिखावे का बोलबाला है? अपना मनचाहा वर या वधू न मिल पाने पर यह दिखावा व अपमान कुंठा बनकर इन युवाओं की विवाह से विरक्ति का कारण बन जाए।
रिएलिटी शो दिखावे का शो नहीं बल्कि हकीकत दर्शाने का शो होना चाहिए, जिसमें लड़का-लड़की दोनों के परिवारवालों को आमंत्रित कर इस फैसले में उन्हें भी भागीदार बनाना चाहिए क्योंकि इन रिश्तों का सरोकार केवल उन्हीं से है, कैमरे के सामने डाँटने-फटकारने व मुस्कुराने वाले इन निर्णायकों से नहीं।

