गुरुवार, 22 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. तीज पर्व
  4. Hartalika Teej Puja Muhurat Timings 2024
Written By WD Feature Desk
Last Modified: बुधवार, 21 अगस्त 2024 (13:12 IST)

Hartalika teej 2024: हरतालिका तीज व्रत पर रात्रि पूजा का समय क्या है?

Hartalika teej 2024: हरतालिका तीज व्रत में कम से कम 5 बार पूजा की जाती है

Hartalika Pujan 2024
Hartalika Teej Vrat Muhurat 2024: हरितालिका तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल तृतीया को रखा जाता है। इस बार हरितालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। महिलाओं द्वारा किए जाने वाला यह व्रत निर्जला किया जाता है और इसमें रात्रि में जागरण करके रात्रि की पूजा भी होती है। आओ जानते हैं दिन और रात की पूजा का समय।
 
तृतीया तिथि प्रारम्भ- 05 सितम्बर 2024 को दोपहर 12:21 बजे से।
तृतीया तिथि समाप्त- 06 सितम्बर 2024 को दोपहर 03:01 बजे तक।
 
प्रातःकाल हरतालिका पूजा मुहूर्त- 06:02 से 08:33 तक।
 
6 सितंबर 2024 हरतालिका शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:30 से 05:16 तक।
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 04:53 ए एम से 06:02 तक।
अभिजित मुहूर्त: प्रात: 11:54 से दोपहर 12:44 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:25 से 03:15 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:36 से 06:59 तक।
सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:36 से 07:45 तक।
निशिता मुहूर्त: रात्रि 11:56 से 12:42 (7 सितम्बर) तक।
रवि योग: सुबह 09:25 से अगले दिन सुबह 06:02 तक।
 
हरतालिका तीज की पूजा का समय:-
इस व्रत में कम से कम 5 बार पूजा की जाती है।
हरतालिका व्रत की पूजा रात्रि के चार प्रहर और दिन के पहले प्रहर में करने का विधान है।
यह भी नियम है कि 5 पूजा में से 3 पूजा तीज के दिन कभी भी कर सकते हो।
आखिरी पूजा चतुर्थी के दिन पारण पूजा होती है, जिसे परायण भी कहते हैं।
 
किस समय करते हैं पूजा? 
पहली पूजा : दिन में प्रात:04:30 से 05:16 के बीच या सुबह 11 से 12 के बीच।
दूसरी पूजा : शाम 06:36 से 07:45 के बीच।
तीसरी पूजा : रात 11:56 से 12:42 के बीच।
चौथी पूजा : रात 02:30 से 03:30 बजे के बीच।
पांचवीं पूजा : सुबह 05 बजे या ब्रह्म मुहूर्त में।
ये भी पढ़ें
Hartalika teej: हरतालिका तीज व्रत का पौराणिक महत्व और कथा