बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. हरतालिका तीज
  4. Hartalika Teej 2022 Ke Upay
Written By

हरतालिका तीज 2022 : निर्जला व्रत दूर करेगा हर संकट, जानिए तीज के 10 उपाय

हरतालिका तीज 2022 :  निर्जला व्रत दूर करेगा हर संकट, जानिए तीज के 10 उपाय - Hartalika Teej 2022 Ke Upay
इस बार 30 अगस्त 2022, दिन मंगलवार को हरतालिका तीज (Hartalika Teej) व्रत मनाया जा रहा है। इसे हरितालिका व्रत भी कहते हैं। यह व्रत सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। यह व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है। इस दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
 
आइए जानते हैं हरितालिका तीज के खास उपाय-    
 
- हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती को शकर का भोग लगाकर उसका दान करने से दीर्घायु प्राप्त होती है। 
 
- हरतालिका तीज पर पूजन में लाल डंठलवाला धतूरा बहुत शुभ माना गया है।
 
- शिव पुराण के अनुसार हरतालिका व्रत के दिन भगवान शिव को चमेली के फूल चढ़ाने से वाहन सुख की प्राप्ति होती है। 
 
- इस दिन अलसी के फूलों से शिव जी का पूजन करने से मनुष्य भगवान श्री‍हरि विष्णु को प्रिय होता है।
 
- विवाहयोग्य जातक यदि इस दिन बेला के पुष्प से शिव जी का पूजन करें, तो शुभ लक्षणों से युक्त पत्नी मिलती है।
 
- तीज पर धतूरे के पुष्प से शिव जी का पूजन करने से कुल का नाम रोशन वाला सुयोग्य पुत्र प्राप्त होता हैं।
 
- हरतालिका तीज पर शिव जी पर दूध चढ़ाकर दान करने से सभी प्रकार के दु:खों से मुक्ति मिलती है। 
 
- इस दिन नैवेद्य के रूप में भगवान शिव-पार्वती जी को मालपुआ चढ़ाने तथा उसका दान करने से जीवन की सभी समस्याएं स्वत: ही समाप्त हो जाती है।
 
- हरितालिका तीज की पूजा होने के बाद माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं।
 
- मोक्ष प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव जी की शमी पत्रों से पूजा करने की मान्यता है।

 
ये भी पढ़ें
23 अक्टूबर तक शनि मकर राशि में वक्री : 6 माह में हो सकती हैं 3 राशियां मालामाल