बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. हरतालिका तीज
  4. Hartalika teej 2020 kab hai
Written By

Hartalika teej 2020 : क्या है हरतालिका तीज की सही तारीख, जानिए शुभ मुहूर्त

Hartalika teej 2020 : क्या है हरतालिका तीज की सही तारीख, जानिए शुभ मुहूर्त - Hartalika teej 2020 kab hai
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है।
 
इस साल हरतालिका तीज 21 अगस्त 2020 को है। हरतालिका तीज को सबसे बड़ी तीज माना जाता है। हरतालिका तीज से पहले हरियाली, कजरी,सातुडी तीज मनाई जाती हैं। इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 
 
यह एक ऐसा व्रत है जिसे सुहागिनों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं। हरतालिका तीज में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
जानिए हरतालिका तीज 2020 शुभ मुहूर्त 
 
हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 54 मिनट से सुबह 8:30 मिनट तक।
 
शाम को हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त- शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट तक।
 
तृतीया तिथि प्रारंभ- 20 अगस्त की रात रात 2 बजकर 13 मिनट से।
 
तृतीया तिथि समाप्त- 21 अगस्त रात 11 बजकर 2 मिनट तक।
 
हरतालिका तीज संक्षिप्त पूजा विधि
 
1. हरतालिका तीज में श्रीगणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
 
2. सबसे पहले मिट्टी से तीनों की प्रतिमा बनाएं और भगवान गणेश को तिलक करके दूर्वा अर्पित करें।
 
3. इसके बाद भगवान शिव को फूल, बेलपत्र और शमी पत्र अर्पित करें और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
 
4. तीनों देवताओं को वस्त्र अर्पित करने के बाद हरतालिका तीज व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
 
5. इसके बाद श्रीगणेश की आरती करें और भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतारने के बाद भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें
hartalika teej vrat : हरतालिका तीज पर कैसे करें शिव आराधना,क्या पहनें परिधान