1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. तीज पर्व
  4. akshaya tritiya 2026 date and shubh muhurat
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 (16:39 IST)

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

akshaya tritiya
Akshaya tritiya 2026 kab hai: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहते हैं। इस दिन किए गए कार्य का कभी क्षय नहीं होता इसीलिए इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है अर्थात मुहूर्त देखकर कार्य करने की जरूरत नहीं है। वर्ष 2026 में अक्षय तृतीया का पर्व पंचांग भेद से 19 अप्रैल बता रहे हैं, लेकिन उदयातिथि के अनुसार 20 अप्रैल, सोमवार को रहेगा। इस दिन दान-पुण्य, स्वर्ण खरीद और नए कार्यों की शुरुआत के लिए 'अबूझ मुहूर्त' (पूरा दिन शुभ) रहता है।
 
तृतीया तिथि प्रारम्भ- 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:49 बजे से।
तृतीया तिथि समाप्त- 20 अप्रैल 2026 को सुबह 07:27 बजे तक।

नोट: मराठी और गुजराती काल निर्णय पंचांग में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया रहेगी जबकि लाला रामस्वरूप और रामनारायण पंचांग में 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया रहेगी। यदि आप विवाह, मांगलिक कार्य आदि कर रहे हैं तो किसी पंडित से सलाह लेकर यह कार्य करें।

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?

सोना और चांदी: समृद्धि के प्रतीक के रूप में सिक्के या आभूषण खरीदना सबसे शुभ माना जाता है।
भूमि व संपत्ति: स्थायी निवेश और संपत्ति वृद्धि के लिए यह श्रेष्ठ दिन है।
घरेलू वस्तुएं: नए बर्तन, वस्त्र, वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी बरकत लाती है।
पूजा सामग्री: लक्ष्मी-विष्णु की मूर्तियां, श्री यंत्र या धार्मिक पुस्तकें शुभ फल देती हैं।
अनाज व पौधे: घर में बरकत के लिए गेहूं-चावल और सकारात्मकता के लिए तुलसी का पौधा लगाना उत्तम है।
दान-पुण्य: जरूरतमंदों के लिए अनाज या वस्त्र खरीदना इस दिन विशेष पुण्यकारी होता है।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें