• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By WD

मैंगो संदेश

मैंगो संदेश
ND

सामग्री :
3 आम बड़ी साइज के (हापुस या लँगड़ा), 1 किलो दूध का छेना, 50-50 ग्राम बादाम- पिस्ता, 1/2 चम्मच केसर, 2 चम्मच गुलाब जल, 5 इलायची, छेने के वजन से 1/4 चम्मच चीनी।

विधि :
बादाम व पिस्ता 5-6 घंटे भिगोकर बारीक काट लें। इलायची पीस लें। छेने में चीनी डालकर अच्छी तरह मथकर मंदी आँच में 4-5 मिनट सेंक लें। उतारकर ठंडा कर लें। फिर गुलाब जल में भिगाई केसर, कटा मेवा व इलायची अच्छी तरह मिला लें।

परोसने के समय आम छीलकर पतली लंबी स्लाइसेज काट लें। एक-एक स्लाइस लेकर उस पर छेना डालकर रोल करें और सर्व करें।