शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Mysore pak
Written By

राखी स्पेशल रेसिपी : लाजवाब मैसूर पाक (देखें वीडियो)

राखी स्पेशल रेसिपी : लाजवाब मैसूर पाक (देखें वीडियो) - Mysore pak
सामग्री : 
 
150 ग्राम बेसन, घी आवश्यकतानुसार, शकर 200 ग्राम, 1 चम्मच इलायची पावडर, पिस्ता कतरन पाव कटोरी। 
 
विधि : 
 
एक कड़ाही में शकर और 1/2 कटोरी पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएं, दूसरी ओर घी में बेसन डालकर भूनें। अब चाशनी को धीरे-धीरे सिंके हुए बेसन में डालें व बराबर हिलाती रहें। दूसरे हाथ से गर्म घी 1-1 चम्मच करके बेसन पर डालती रहें। 
बेसन जब भूरा होने लगे तो उसमें इलायची बुरकाकर घी लगी थाली में फैला दें। यह जल्दी ही जमता है अत: जमने की प्रक्रिया शुरू होते ही चाकू की सहायता से मनचाहे आकार में काट लें। 
 
लीजिए तैयार है लजीज रसभरा मैसूर पाक। यह बहुत सारे घी, बेसन, मेवा व शकर से निर्मित कर्नाटक का मीठा व्यंजन है।

Recipe for Mysore Pak Video
 
 
ये भी पढ़ें
राखी पर मिठाइयां बनाने के 10 आसान टिप्स (देखें वीडियो)