Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Sugarcane Barfee Video

रक्षाबंधन पर बनाइए शुगरकेन की बर्फी (देखें वीडियो)

Sugarcane barfi Video
सामग्री :
 
2 कटोरी गेहूं का आटा, 1 कटोरी देसी घी, 1 कटोरी ताजा निकाला हुआ बिना बर्फ वाला गन्ने (शुगरकेन) का रस, आधी कटोरी कद्दूकस किया गुड़, आधी कटोरी काजू-बादाम की कतरन, पाव कटोरी भूनी एवं दरदरी मूंगफली, आधी कटोरी सूखा नारियल का बूरा, 1 चम्मच इलायची पावडर।
 
विधि :
 
सबसे पहले गुड़ को गन्ने के रस में डालें और पिघलने के बाद साफ-सुथरे कपड़े से छान लें। अब कड़ाही में घी गर्म करके धीमी आंच पर आटे को सुनहरा होने तक भूनें। इसमें काजू-बादाम डालकर उसे भी भून लें। फिर कड़ाही में गन्ने के रस को डालकर 2 तार की चाशनी तैयार करें।
इस चाशनी में भुना हुआ आटा, काजू, बादाम, मूंगफली और नारियल डालकर 5 मिनट तक चलाएं। जब मिश्रण कड़ाही का किनारा छोड़ने लगे, तब मिश्रण को चिकनाई लगी थाली में फैला दें। अच्छी तरह जम जाने पर मनपसंद आकार में काटकर इस रक्षाबंधन पर शुगरकेन की बर्फी पेश करें। 
 
 
Sugar cane burfi Video

 
ये भी पढ़ें
फ्रेंडशिप डे : दोस्त को देंगे ये 5 उपहार, तो ताउम्र बना रहेगा प्यार