Daily Horoscope
✕

ठंड के हिसाब से गोंद के लड्डू बनाने की विधि

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (13:41 IST)
Winter Recipes: सर्दी के मौसम में खासतौर पर गोंद का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता है। इन दिनों गोंद न सिर्फ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। गोंद में खजूर, घी, बादाम, अखरोट आदि कई चीजों को एकसाथ मिलाकर इसके लड्‍डू बनाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद होते हैं। 
 
आइए जानते हैं ठंड के हिसाब से गोंद के लड्डू सबसे आसान विधि- 
 
सामग्री :
 
200 ग्राम गोंद, 500 ग्राम बादाम, 3 कप उड़द का आटा, 250 ग्राम खजूर बारीक कटी हुई, 100 ग्राम अखरोट की कतरन, 250 ग्राम खोपरा बूरा, 450 ग्राम शकर का बूरा, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 1/2 चम्मच सौंठ पाउडर, शुद्ध घी आवश्यकतानुसार।
 
विधि : 
 
सबसे पहले गोंद को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर 2-3 घंटे के लिए धूप में रख दें। 
 
वैसे आजकल बाजार में कटी हुई गोंद आसानी से मिल जाती है, आप उसे भी उपयोग में ले सकते हैं। 
 
अब कढ़ाई में घी गरम करके सबसे पहले थोड़ा-थोड़ा गोंद डालें। जब वह आकार में फूलकर दुगना हो जाए तब घी से बाहर निकाल लें। 
 
इसी तरह पूरा गोंद तलकर अलग थाली में निकाल कर रख लें। फिर बचे हुए घी में आटा डालें और धीमी आंच पर करीब 15-20 मिनट तक भूनें। जब आटा भूनने की खुशबू आने लगे तब आंच बंद करके इसे एक परात में निकाल लें। 
 
अब बादाम, खजूर और अखरोट, सौंठ पाउडर को उसी कढ़ाई में डालकर हल्का-सा सेंक लें। अब सभी तली हुई सामग्री में खोपरा बूरा, इलायची और गोंद मिलाकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। मिश्रण ठंडा होने पर इसमें शकर का बूरा मिलाएं और मिश्रण को अच्छी तरह एकसार कर लें। 
 
हाथों में थोड़ा-सा घी लगाकर अपनी पसंद के आकार में गोल-गोल लड्डू बना लें। 
 
ठंड के दिनों में खास तौर तैयार किए गए इन गोंद के लड्‍डुओं का सेवन खुद भी करें और परिवार वालों को भी खिलाएं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख