सामग्री : 2 सेब, ठंडा दूध 2 प्याले, चीनी एक बड़ा चम्मच, हरी इलायची पावडर चुटकी भर, कद्दूकस किया हुआ सेब आधा, कुटी बर्फ।
विधि : सर्वप्रथम सेब के कद्दूकस को प्लेट में फैलाकर फ्रिज में एक घंटे के लिए रखें। सेब का छिलका उतारकर बीज निकाल दें। बड़े टुकड़े करके मिक्सी में डालकर ऊपर से दूध व चीनी डालकर फेंट लें।
गिलासों में पहले कुटी हुई बर्फ डालें। बर्फ के ऊपर सेब का शेक भरें। ऊपर से कद्दूकस किया हुआ ठंडा सेब व इलायची डालकर सजाएँ और सर्व करें।