• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By ND

चेरी कस्टर्ड पुडिंग

खाना खजाना
ND

सामग्री :
चेरी 150 ग्राम, किशमिश 50 ग्राम, रसभरी कस्टर्ड पावडर 3 बड़े चम्मच, शक्कर 6 बड़े चम्मच, दूध 2 कप, क्रीम डेढ़ कप, 2 चॉकलेट बार।

विधि :
सबसे पहले दूध, चीनी तथा कस्टर्ड पावडर को एक बर्तन में धीमी आँच पर तब तक पकाएँ, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। पकने पर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

अब चेरी और चॉकलेट के बारीक टुकड़े दूध के मिश्रण में मिला दें।

क्रीम को खूब फेंटकर मिश्रण में मिला दें। अब किशमिश मिलाकर फ्रिज में रख दें और ठंडा होने पर सर्व करें।