सम्बंधित जानकारी
- स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है
- Vivekananda Quotes: दुनिया को एक नई दिशा दे सकते हैं स्वामी विवेकानंद के ये 10 अनमोल विचार
- Swami Vivekananda Jayanti: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, 5 अनसुनी बातें और खास उपलब्धियां
- National Youth Day 2026: कब मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानें महत्व और इतिहास
- पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें
Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे
Swami Vivekananda 4 July quotes: आज 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वे बचपन से ही प्रखर बुद्धि के थे और उनके मन में ईश्वर को जानने की तीव्र जिज्ञासा रहती थी। स्वामी विवेकानंद ने मात्र 39 वर्ष की आयु में 4 जुलाई 1902 को देह त्याग दी, लेकिन उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।ALSO READ: स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है
Swami Vivekananda के विचार आज भी युवाओं, विद्यार्थियों और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यहां उनके कुछ सबसे प्रसिद्ध और प्रेरणादायक कथन दिए गए हैं:
आत्मविश्वास और शक्ति पर विचार
1. 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।'
2. 'ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमीं हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।'
3. 'लकीर के फकीर मत बनो। जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।'
4. 'खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।'
5. 'तुम्हें अंदर से बाहर की तरफ विकसित होना है। कोई तुम्हें पढ़ा नहीं सकता, कोई तुम्हें आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुम्हारी आत्मा के अलावा तुम्हारा कोई दूसरा गुरु नहीं है।'
मन और स्वभाव पर विचार
1. 'जो तुम सोचते हो, वो तुम हो जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे; अगर तुम खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे।'
2. 'दिल और दिमाग के टकराव में हमेशा अपने दिल की सुनो।'
3. 'संगति आप जैसी रखते हैं, वैसे ही आपके विचार हो जाते हैं। इसलिए हमेशा महान और सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहें।'
4. 'सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।'
कर्म और सफलता पर विचार
1. 'एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो- उसके बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उस विचार को जियो।' अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचारों को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।
2. 'एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।'
3. 'जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।'
विवेकानंद जी ने भारत को हीनभावना से बाहर निकाला और विश्व पटल पर उसे 'विश्वगुरु' के रूप में स्थापित किया। उनका जीवन हमें साहस, संयम और परोपकार की सीख देता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें
