dharma sangrah
✕

यूक्रेन संकट के बीच तेजी से खुला शेयर बाजार

Updated: मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (11:19 IST)
मुंबई। यूक्रेन संकट के कारण वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख के बावजूद आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में वृद्धि से मंगलवार को शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 56,721 पर पहुंच गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 315.61 अंक या 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,612.07 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 128 अंक या 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,970.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
एचयूएल, टेक महिंद्रा, टाइटन और इंफोसिस जैसे कंपनियों के शेयरों में 1.5 प्रतिशत की तेजी से सेंसेक्स में शुरूआती कारोबार के दौरान मजबूती देखी गई।
 
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव से शेयर बाजार, बॉन्ड, क्रूड, सोना बहुत ज्यादा अस्थिर हो गए हैं। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की आशंका के बीच एशिया के अन्य बाजार घाटे में चल रहे हैं।
 
इस बीच वैश्विक क्रूड तक बेंचमार्क ब्रेंट फ्यूचर्स मंगलवार को 0.61 फीसदी गिरकर 95.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख