Hanuman Chalisa
✕

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी भाजपा की जीत का जश्न, निफ्टी 21 हजार के करीब

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2023 (11:53 IST)
Share market all time high : मध्‍यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत के बाद लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखाई दे रही है।  
 
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 314 अंक उछलकर 69,179 के नए शिखर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 109 अंक चढ़कर 20,795 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा। जल्द ही इसके 21 हजारी होने की संभावना है।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और क्रमश: 4.40 प्रतिशत और 4.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार किया। बीपीसीएल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एसबीआई अन्य प्रमुख लाभ में रहे। वहीं एचसीएल टेक, इंफोसिस और बजाज ऑटो के शेयर नुकसान में रहे।
 
शेयर बाजार एक्सपर्ट सागर अग्रवाल ने बताया कि बाजार अभी चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहा था। यह फैसला निवेशकों की इच्छानुरूप आया है। इधर जीडीपी बढ़कर 7 प्रतिशत हो गई, जीएसटी कलेक्लेशन भी 1.50 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ। इस वजह से हम दूसरे देशों की अपेक्षा ज्यादा पॉवरफुल हुए हैं साथ ही निवेशकों का भरोसा भी भारतीय बाजारों में बढ़ा है। कच्चे तेल के दाम होने की वजह से भी बाजार में सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है।
 
उन्होंने कहा कि फिलहाल शेयर बाजार सकारात्मक हुआ है। आने वाले डेढ़ माह इसमें तेजी रहने की संभावनाएं है। इसके बाद लोकसभा चुनावों को देखते हुए बाजार फिर होल्ड पर चला जाएगा। 

बाजार विशेषज्ञ ने कहा कि योगेश बागौरा ने कहा कि 3 राज्यों में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से आई है इससे 2024 के चुनावों में मोदी जी और भाजपा की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। इससे बाजार मजबूत हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट खारिज कर अडाणी को क्लिन चिट दी है। इस वजह से अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर बढ़े। आने वाले समय में अडाणी के शेयरों में भारी तेजी दिखाई दे रही है। फिलहाल निफ्टी 21200 तक जाने की संभावना है। नए निवेशकों को निवेश के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए। 
 
इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1384 अंक बढ़कर 68865 पर पहुंच गया था। 20 मई 2022 के बाद एक दिन में यह सबसे बड़ी तेजी थी। एफआईआई ने सोमवार को 2,073.21 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। बीएसई की मार्केट कैपिटल बढ़कर 343 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इससे निवेशकों की संपत्ति एक ही दिन में 5.31 लाख करोड़ से बढ़ गई।
Edited by  : Nrapendra Gupta 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख