biodatamaker
✕

वैश्विक उथल-पुथल से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 750 से ज्यादा अंकों की गिरावट

Updated: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (17:27 IST)
मुंबई। दुनियाभर के शेयर बाजारों में उठापटक के चलते गुरुवार को निवेशकों का रुख प्रभावित हुआ। घरेलू शेयर बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा गिरकर बंद हुआ और निफ्टी भी 10,300 अंक से नीचे चला गया। विदेशी कोष की लगातार निकासी ने भी निवेशकों को चिंता में डाल दिया।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत में 1,000 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 34,000 अंक के स्तर से नीचे जाकर यह 33,723.53 अंक के स्तर को छू गया। बाद में थोड़ा संभलकर अपराह्न कारोबार में यह 34,325.09 अंक तक आ गया।
 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 759.74 अंक यानी 2.19 प्रतिशत गिरकर 34,001.15 अंक पर बंद हुआ। 11 अप्रैल के बाद यह सेंसेक्स का सबसे निचला बंद स्तर है। एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 461.42 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
 
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 225.45 अंक अथवा 2.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,234.65 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 10,138.60 अंक से 10,335.95 अंक के बीच बना रहा।
 
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा, 'अमेरिकी शेयर बाजार में आई तेज गिरावट के चलते दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली का दौर रहा। घरेलू शेयर बाजार की गिरावट इसी का हिस्सा है।'
 
उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस वजह से वहां मुद्रास्फीति बढ़ रही है। अमेरिका की सरकारी प्रतिभूति दुनिया भर में जोखिम रहित परिसंपत्ति मानी जाती है।
 
अमेरिका के दस साल के बान्ड पर प्रतिफल 3.15% के आसपास रहा। इसके चलते निवेशकों ने भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं से पूंजी की निकासी करना शुरू किया है। डॉलर के मुकाबले उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्रा भी कमजोर हुई है। इससे भी निवेशकों के बीच सावधानी भरा रुख बना हुआ है। 
 
उल्लेखनीय है कि शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.50 के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर पहुंच गया। बाद में दिन में कारोबार के समय इसमें थोड़ा सुधार आया और यह 74 के स्तर पर पहुंच गया।
 
आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शेयर बाजार से 1,096 करोड़ रुपए की निकासी की। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,893 करोड़ रुपए का निवेश किया। (भाषा) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल समेत 3000 सेे ज्यादा हिरासत में

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

पॉजिटिव टू फ्लैट रहा बाजार, 8 हफ्तों बाद निफ्टी में दिखी बढ़त, कैसा रहेगा अगला हफ्ता

अगला लेख