ganesh chaturthi

शेयर बाजार में हाहाकार, पहले धड़ाम, फिर संभला

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (14:35 IST)
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी उथल पुथल मची हुई है। मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स अपराह्न कुछ ही मिनट के अंदर 1100 अंक से अधिक का गोता लगाने के बाद करीब 900 अंक उबरने में कामयाब रहा।
 
खास कर वित्तीय कंपनियों के शेयरों में ताबड़ तोड़ बिकवाली से सेंसेक्स दोपहर बाद एक समय 1127.58 अंक यानी 3.03 प्रतिशत गिर कर 35,993.64 पर आ गया था। लेकिन औंधे मुंह गिरने के कुछ ही मिनट के अंदर सेंसेक्स करीब 900 अंक उबर गया।
 
दोहपर बाद एक बज कर चालीस मिनट पर सेंसेक्स 36,949.83 अंक पर था जो पिछले बंद के मुकाबले 171.39 अंक यानी 0.46 प्रतिशत नीचे था। निफ्टी भी इस दौरान 1367.90 अंक यानी 3.27 प्रतिशत गिर कर 10,866.45 तक आने के बाद पुन: 300 अंक से अधिक सुधर कर 11,169.90 पर पहुंच गया था। 
 
इस दौरान स्वास्थ्य, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, आटो, बिजली, टिकाऊ और रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान, धातु, बुनियादी ढांचा विकास और सावर्जनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में जोरदार बिकवाली के दबाव से एक समय इन वर्गों के शेयर सूचकांक 3.65 प्रतिशत तक नीचे आ गए थे।
 
इस दौरान यस बैंक का शेयर एक समय 34 प्रतिशत तक लुढ़क गया था। रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा था कि यस बैंक अपने संस्थापक और सीईओ राना कपूर का विकल्प ढूंढे और जनवरी के बाद नया सीईओ बिठाए। पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक बैंक तथा एसबीआई के शेयर भी 7.44 अंक तक नीचे आ गए थे। (भाषा)

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख