dipawali
✕

शुरुआती कारोबार में Share Bazaar में आई गिरावट, एशियाई बाजारों में बिकवाली का दिखा असर

Updated: सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 (12:36 IST)
Share Market Update News : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में आज शेयर बाजार में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही। आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी IT इंडेक्स में 0.9% की दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.69% नीचे फिसला। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी कमजोरी दिखी।

खबरों के अनुसार, शुरुआती कारोबार में आज शेयर बाजार में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही। आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी IT इंडेक्स में 0.9% की दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.69% नीचे फिसला।
ALSO READ: Share Bazaar में आई तेजी, Sensex 398 अंक उछला, Nifty 25100 के पार
मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी कमजोरी दिखी। सुबह बीएसई सेंसेक्स 422.75 अंक गिरकर 82,078.07 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 126 अंक टूटकर 25,159.35 पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 लाल निशान में जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 गिरावट में रहे। पिछले हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी देखी गई थी। दोनों इंडेक्स में 1.6% तक की बढ़त दर्ज हुई थी।
ALSO READ: Share Bazaar में बहार, Sensex 83000 के पार, Nifty भी 25400 से ज्‍यादा चढ़ा
अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक विवाद ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है। इसका सीधा असर भारतीय इक्विटी मार्केट पर देखा जा रहा है। भारतीय बाजार के साथ-साथ एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही। MSCI का एशिया पैसिफिक इंडेक्स (जापान को छोड़कर) 1.4% तक गिर गया।
Edited By : Chetan Gour

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख