dharma sangrah
✕

Share Market : Sensex 141 अंक चढ़कर नए शिखर पर, Nifty का भी नया रिकॉर्ड

Updated: गुरुवार, 20 जून 2024 (18:53 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 141 अंक चढ़कर नए शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा। कारोबारियों के अनुसार, इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में स्थिरता ने भी पूंजी बाजार को समर्थन दिया।
ALSO READ: Share Market: चुनाव नतीजों से पहले शेयर बाजार का धमाका, सेंसेक्स 2000, निफ्टी 1000 अंक उछला
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही और यह 141.34 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ नई ऊंचाई 77,478.93 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 305.5 अंक चढ़कर 77,643.09 अंक तक चला गया था।
 
बीएसई सेंसेक्स पिछले छह दिन में 1,022.34 अंक यानी 1.33 प्रतिशत के लाभ में रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 51 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 23,567 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 108 अंक उछलकर 23,624 अंक तक चला गया था।
 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पिछले तीन दिन से शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 12,600 करोड़ रुपए की लिवाली की जिसमें कुछ बड़े सौदे शामिल हैं। एफआईआई के मजबूत प्रवाह और बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़ों के बीच घरेलू मोर्चे पर बाजार सकारात्मक बढ़त के साथ सुदृढ़ हो रहा है।
ALSO READ: Share bazaar: सेंसेक्स और निफ्टी ऑलटाइम हाई, प्रमुख कंपनियों के शेयरों में आई तेजी
उन्होंने कहा, इसके अलावा बजट के वृद्धि को बढ़ावा देने वाला होने की उम्मीद से धारणा मजबूत हो रही है और इससे क्षेत्र केंद्रित गतिविधियां देखने को मिल सकती है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक और पावर ग्रिड शामिल हैं।
 
मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, शुरुआती कारोबार में बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव रहा लेकिन बाद में यह सकारात्मक दायरे रहा। बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशक शेयर के आधार पर निर्णय कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को बंद था। इससे घरेलू निवेशकों ने उम्मीद के साथ सतर्क रुख अपनाया।
 
छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक एक प्रतिशत तथा मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप 0.55 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
ALSO READ: Share Market : Sensex नए रिकॉर्ड स्तर पर, Nifty में मामूली गिरावट
यूरोप के प्रमुख बाजारो में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को बंद थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 7,908.36 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत चढ़कर 85.21 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स बुधवार को 36.45 अंक की बढ़त के साथ 77,337.5 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 41.90 अंक की गिरावट के साथ 23,516 अंक पर रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख