kundali milan
✕

गर्मी से हुई 110 मौतें, 40 हजार लोग Heat stroke की चपेट में : स्वास्थ्य मंत्रालय

Updated: गुरुवार, 20 जून 2024 (18:51 IST)
Heat strok : हीट स्‍ट्रोक और गर्मी से दुनियाभर में लोगों की मौतें हो रही हैं। अब केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि गर्मी से कितनी मौतें हुई हैं और कितने हजार लोग लू की चपेट में आए हैं।

40 हजार से ज्‍यादा लोगों को हीटस्ट्रोक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इस वर्ष एक मार्च से 18 जून के बीच भीषण गर्मी के कारण देशभर में 110 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, और 40 हजार से अधिक लोगों को हीटस्ट्रोक होने की आशंका है।

यूपी में सबसे ज्‍यादा असर : राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और सहयोगी संस्थानों द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला राज्य उत्तर प्रदेश रहा, जहां गर्मी से 36 मौतें हुईं। यूपी के बाद बिहार, राजस्थान, ओडिशा में गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। अकेले 18 जून को ही हीटस्ट्रोक के चलते 6 मौतें हुई थीं। भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सरकारी अस्पतालों में हीटवेट इकाइयां स्थापित करने का निर्देश दिया था, दिल्ली के कई अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड में हीटस्ट्रोक वाले मरीजों की संख्या कंट्रोल से बाहर हो गई थी।

जल्‍दी दस्‍तक देगा मानसून लेकिन : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से गुरुवार को हालांकि थोड़ी राहत मिली। कई इलाकों में बारिश और बादल की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून भी जल्द दस्तक दे सकता है। लेकिन गर्मी का प्रकोप एक बार फिर देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हीटस्ट्रोक के चलते 20 से अधिक लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया।

गर्मी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी अस्पतालों को निर्देश दिया था कि हीटस्ट्रोक से पीड़ित मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाए। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 1 मार्च से 18 जून, 2024 तक गर्मी की वजह से अपनी जान गंवाने वाले लोगों का सरकारी आंकड़ा जारी किया गया है।  
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख