1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock market rose in 3 trading sessions

Share Market : 3 कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में आया उछाल, 28.65 लाख करोड़ रुपए बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

Bombay Stock Exchange
Stock market rose in 3 trading sessions : शेयर बाजारों में 3 दिन से जारी तेजी के बीच शुक्रवार तक निवेशकों की संपत्ति 28.65 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इन 3 सत्रों में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 4,614.31 अंक बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। शेयर बाजारों में यह तेज उछाल मंगलवार को चुनावी नतीजे उम्मीद के अनुरूप न रहने से बाजार में आई करीब छह प्रतिशत की बड़ी गिरावट के बाद आई है।
मंगलवार को एक ही दिन में निवेशकों की 31 लाख करोड़ रुपए से अधिक की पूंजी डूब गई थी। हालांकि उसके अगले ही दिन से बाजार ने सुधार का रुख पकड़ा और शुक्रवार तक उसकी तेजी बनी रही। शेयर बाजार में उल्लेखनीय सुधार से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण तीन कारोबारी सत्रों में 28,65,742.36 करोड़ रुपए बढ़कर 4,23,49,447.63 करोड़ रुपए (5.08 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।
 
शुक्रवार को कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 1,720.8 अंक यानी 2.29 प्रतिशत चढ़कर 76,795.31 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बाद में यह पिछले सत्र से 1,618.85 अंक यानी 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,693.36 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपनी प्रमुख ब्याज दरों को अपेक्षा के अनुरूप 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा तथा मजबूत आर्थिक वृद्धि के बीच मुद्रास्फीति पर ध्यान केंद्रित रखा, जिससे नई मोदी सरकार को सुधारों के लिए गुंजाइश मिलने की संभावना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Porsche Car Accident : 2 डॉक्टर, अस्पताल कर्मी, बिचौलिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में