Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 500 अंक गिरा, करोड़ों का नुकसान

Updated: गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (15:02 IST)
मुंबई। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर घटाने और वैश्विक बाजारों के मिश्रित संकेतों के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की सतत बिकवाली से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। दोपहर तक सेंसेक्स 500 अंक गिर गया तो निफ्टी में भी 135 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई। गिरावट के चलते निवेशकों को करोड़ों का नुकसान हुआ। 
 
बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक 500 अंक गिरकर 36032 तक पहुंच गया जबकि निफ्टी 135 अंक गिरकर 10,703 अंक पर पहुंच गया। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 36,563.88 अंक पर और निफ्टी 10,840.65 अंक पर बंद हुआ था।
 
सेंसेक्स में शामिल यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एसबीआई, एचसीएल, टीसीएस, एलएंडटी, इंफोसिस और एक्सिस बैंक के शेयर में भारी प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
 
अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के फैसले के बाद भविष्य में नीतिगत दरों में और कटौती होने की उम्मीद के चलते निवेशकों के बीच सावधानी भरा रुख देखा गया। अब यह दर दो प्रतिशत से घटकर 1.75 प्रतिशत रह गई है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख