biodatamaker
✕

सेंसेक्स पहली बार 85000 अंक के पार, निफ्टी 26000 अंक के करीब

Updated: मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (11:39 IST)
share market news : एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद घरेलू सूचकांक में तेजी लौटी। सेंसेक्स पहली बार 85,000 अंक के स्तर को पार कर गया और निफ्टी 26,000 अंक के स्तर के करीब पहुंच गया।
 
घरेलू बाजारों ने शुरुआती सौदों के बाद वापसी की और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 123.81 अंक चढ़कर 85,052.42 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 39.85 अंक की बढ़त के साथ 25,978.90 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। हालांकि मुनाफा वसूली के चलते बाजार जल्द ही लाल निशान में आ गया। 
 
इन शेयरों में मुनाफा : सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।
 
55 दिन में 5 हजार अंक चढ़ा सेंसेक्स : 2024 में सेंसेक्स ने कई उपलब्धियां हासिल की। जुलाई 2024 में 80 हजारी सेंसेक्स सितंबर 2024 में 85 हजार पार कर गया। इस तरह पिछले 55 दिन में यह 5 हजार अंक बढ़ चुका है। मेटल को छोड़ सभी इंडेक्सों ने जबरदस्त रिएक्शन दिया। हेल्थकेअर में 19.2 फीसदी, एफएमसीजी 17.1 फीसदी, कंज्यूमर ड्यरेबल्स में 16.9 और आईटी के शेयर 15.2 फीसदी चढ़ गए। 
 
कैसी है विदेशी बाजारों की चाल : एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 404.42 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख