Hanuman Chalisa
✕

हरियाणा में बेरोजगारी पर राहुल गांधी बोले, भाजपा ने फैलाई बीमारी

Updated: मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (11:01 IST)
Rahul Gandhi on harayana unemployment problem : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा चुनाव के दौरान भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बेरोजगारी की बीमारी फैलाई, जिसकी कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर होकर चुका रहे हैं।  
 
राहुल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि क्यों Dunki हुए हरियाणा के युवा? भाजपा द्वारा फैलाई गई ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर हो कर चुका रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे हैं। भारत लौटने पर जब उनके परिवार से मिला तो उनकी आंखें दर्द से छलक उठी। अवसरों के अभाव ने बच्चों से उनके पिता और बुजुर्गों से उनके बुढ़ापे का सहारा दूर कर दिया है।
 
 
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि कांग्रेस सरकार बनते ही हम हरियाणा में एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।
 
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वोटो की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए चुनाव मैदान में है तो कांग्रेस एंटी इनकमबैंसी फैक्टर के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है।  
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

अगला लेख