suvichar

Adani Group की कंपनियों में तेजी के साथ Sensex 230 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई तेजी

Updated: बुधवार, 27 नवंबर 2024 (17:11 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 230 अंक के लाभ में रहा। वहीं निफ्टी भी 80.40 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,274.90 अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निवेश के बीच अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला।
 
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 230.02 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,234.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 507.09 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 80.40 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,274.90 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share bazaar: सप्ताह के प्रथम दिन शेयर बाजार में आई तेजी, Sensex 1300 और निफ्टी 405 अंक चढ़ा
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अडाणी पोर्ट्स छह प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति और एक्सिस बैंक भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
 
अडाणी ग्रीन एनर्जी के बुधवार को बयान के बाद अडाणी पावर, अडाणी टोटल गैस, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अडाणी ग्रीन एनर्जी में अच्छी तेजी रही। कंपनी ने कहा कि उद्योगपति गौतम अडाणी और उनके सहयोगियों पर रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के तहत कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी तथा वायर धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाए गए हैं जिसमें दंड स्वरूप मौद्रिक जुर्माने का प्रावधान है।
ALSO READ: Share bazaar: बाजार में जोरदार तेजी, Sensex उछलकर 79,000 के पार, Nifty भी 557 अंक चढ़ा
समूह की कुछ कंपनियां अपनी ऊपरी सर्किट सीमा तक पहुंच गईं। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,157.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। एशिया के अन्य बाजारों में, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुसान में रहे।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगजवार को बढ़त में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत चढ़कर 73.23 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 105.79 अंक नुकसान में रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 27.40 अंक की गिरावट आई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, क्रूड और महंगाई ने बिगाड़ा बाजार का मूड; अगले हफ्ते क्या होगा?

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

अगला लेख