dipawali
✕

ब्याज दर कटौती से भी नहीं सुधरा बाजार, Sensex 198 अंक फिसला, Nifty में भी आई गिरावट

Updated: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (17:26 IST)
Share Market Update : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा से स्थानीय शेयर बाजार निष्प्रभावी रहे और विदेशी कोषों की निकासी के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 198 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी में 43 अंक का नुकसान रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 197.97 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 77,860.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 582.42 अंक गिरकर 77,475.74 अंक पर आ गया था। यह शेयर बाजार में गिरावट का लगातार तीसरा दिन रहा।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 43.40 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 23,559.95 अंक पर आ गया। यह शेयर बाजार में गिरावट का लगातार तीसरा दिन रहा। इस तरह कारोबारी सप्ताह का समापन नकारात्मक दायरे में हुआ।
ALSO READ: Share Market : Sensex 319 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से आईटीसी के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। दरअसल, दिसंबर तिमाही के लिए कंपनी के एकीकृत शुद्ध लाभ में 7.27 प्रतिशत की गिरावट आने से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, अडाणी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।
 
दूसरी तरफ, टाटा स्टील के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। भारती एयरटेल का शेयर भी कंपनी का शुद्ध लाभ पांच गुना बढ़ने के बाद करीब चार प्रतिशत की उछाल दर्ज करने में सफल रहा। इसके अलावा जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।
ALSO READ: Budget से पहले Share Bazaar में बहार, Sensex 741 अंक उछला, Nifty भी 23500 के पार
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ब्याज दर में कटौती से बाजार को कोई बड़ा आश्चर्य नहीं हुआ। निवेशकों को नए आरबीआई गवर्नर की टिप्पणियों में कुछ भी दिलचस्प नहीं लगा, जिसकी वजह से बैंकिंग, तेल एवं गैस, एफएमसीजी और बिजली शेयरों में लगातार मुनाफावसूली हुई। ब्याज दर के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले रियल्टी और वाहन कंपनियों के कुछ शेयर सकारात्मक दायरे में बंद हुए।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के इरादे से ब्याज दरों में कटौती एक सकारात्मक संकेत है। हालांकि नकदी बढ़ाने के प्रत्याशित उपाय न होने से निराश निवेशकों ने मुनाफावसूली की।
ALSO READ: Share Bazaar : लगातार तीसरे दिन तेजी, Sensex 227 अंक चढ़ा, Nifty भी हुआ मजबूत
आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने पांच साल के बाद नीतिगत ब्याज दर में पहली कटौती करने का फैसला किया। रेपो दर में 0.25 प्रतिशत अंक की कटौती करके इसे 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट रही जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही। यूरोप के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत बढ़कर 74.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
ALSO READ: Share bazaar: केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में आई तेजी, Sensex 136 और Nifty 20 अंक चढ़ा
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 3,549.95 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 213.12 अंक गिरकर 78,058.16 अंक पर और एनएसई निफ्टी 92.95 अंक गिरकर 23,603.35 अंक पर बंद हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख