dharma sangrah

बैंक निफ्टी पर सेबी का सख्‍त नजर, रिटेल निवेशकों को होगा फायदा

Updated: मंगलवार, 9 सितम्बर 2025 (18:42 IST)
Sebi Bank Nifty : अभी हाल में जेन स्ट्रीट कंपनी का बैंक निफ्टी के ऑपशंस में 30 से 35 हजार करोड़ का घोटाला सामने आया था। इस पर सेबी ने कंपनी पर 4,000 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई थी। सेबी ने कुछ दिन पहले रिटेल निवेशकों के हित में एक्सचेंजों से रिबैलेंसिंग के लिए कहा था। इसी के बाद बैंक निफ्टी पर शिकंजे की पटकथा लिखी गई। 
 
सेबी ने एनएसई से कहा है कि बैंक निफ्टी का इंडेक्स बहुत अनबैलेंसिंग है। इसे रिबैलेंस किया जाएग। कई बार देखने में आता है कि एक्सपायरी वाले दिन बैंक निफ्टी वाले कॉल या पुट जो 10 रुपए वाला है, 200 रुपए पर पहुंच जाता है। कई बार 200 रुपए वाले प्रीमियम वाली चीज 10 रुपए पर आ जाती है। इसकी वजह बड़े प्लेयरों द्वारा किया गया मैनिपुलेशन भी है।
 
क्या है मामला : शेयर बाजार एक्सपर्ट योगेश बागौरा ने बताया कि बैंक निफ्टी के 2 बड़े स्टाक्स आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक का 35-35 प्रतिशत का वैटेज है। इन दोनों कंपनियों के शेयरों का वैटेज ही 70 फीसदी हो गया। उन्होंने कहा कि बड़े प्लेयर अपने अंदर मैनिपुलेशन करते हैं इससे बैंक निफ्टी की कॉल मैनिपुलेट हो जाती है। इस तरह का गेम काफी समय से चल रहा था। इसे सेबी ने मार्क किया। 
 
सेबी ने क्या कदम उठाया : उन्होंने कहा कि सेबी ने बड़ा बदलाव करते हुए बैंक निफ्टी में 12 की जगह 14 स्टॉक्स का फैसला किया है। किसी भी एक स्टॉक की वैल्यूएशन 20 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी। किसी भी टॉप 3 कंपनियों के शेयरों की कुल हिस्सेदारी 45 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी। इस वजह बड़े प्लेयर्स के लिए मैनिपुलेशन करना इतना आसान नहीं होगा।
 
सेबी ने ट्रेडर्स के लिए इंट्राडे डेरिवेटिव पोजिशन पर लिमिट लगाने का भी फैसला किया है। इसके तहत, सेबी ने इंडेक्स ऑप्शंस के लिए इंट्राडे नेट पोजीशन की लिमिट को पहले के 1500 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 5,000 करोड़ प्रति इकाई कर दिया है। यह नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो जाएगा। सेबी का कहना है कि कुछ टेडर्स लेवरेज लेकर बड़ी पोजिशन बना लेते हैं इससे बाजार में जोखिम और अस्थिरता बढ़ जाती है। 
 
क्या होगा असर : सेबी के इस कदम से रिटेल निवेशकों को थोड़ी राहत मिलेगी और मैनिपुलेशन की घटनाओं में भी कमी आएगी। यह निर्णय रिटेल निवेशकों के हित में है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख