शनिवार, 13 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Urban
Last Updated :मुंबई , रविवार, 7 सितम्बर 2025 (15:24 IST)

अर्बन कंपनी का 1900 करोड़ का IPO, जानिए GMP, प्राइस बैंड और लॉट साइज

ipo
Urban company IPO : भारत की सबसे बड़ी होम सर्विस देने वाली कंपनी अर्बन 10 सितंबर को अपना 1,900 करोड़ रुपए का आईपीओ लेकर आ रही है। यह 12 सितंबर तक खुला रहेगा। 17 सितंबर को एनएसई और बीएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग होगी। ALSO READ: GST स्लैब से चढ़ा शेयर बाजार, अगले हफ्ते कैसी रहेगी स्टॉक मार्केट की चाल
 
क्या है प्राइस बैंड : कंपनी ने एक शेयर की कीमत 98 से 103 रुपए तय की है। इसका लॉट साइट 145 शेयरों का है। इस आईपीओ में 472 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही, मौजूदा शेयरधारक 1,428 करोड़ रुपए के शेयर बेचेंगे। 
 
कैसा है GMP पर प्रदर्शन : ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुसार, अर्बन कंपनी के आईपीओ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 7 सितंबर को सुबह तक इसका GMP 20–24.5 रुपए दर्ज किया गया। इसका मतलब है कि 103 रुपए प्रति शेयर के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब 127.5 रुपए हो सकता है। यानी लिस्टिंग पर निवेशकों को लगभग 23.79% का मुनाफा मिल सकता है। ALSO READ: शारवाया मेटल्स का आईपीओ 1.67 गुना सब्सक्राइब, प्राइस बैंड 192-196 रुपए
 
निवेशकों की क्यों है दिलचस्पी : अर्बन कंपनी भारत में ब्यूटी, पेंटिंग, क्लिनिंग समेत कई घरेलू सेवाएं देती है। भारत के साथ ही इसकी मौजूदगी यूएई, सिंगापुर और सऊदी अरब में भी है। इसी वजह से वित्त जगत के बड़े प्लेयर्स की भी इस आईपीओ में दिलचस्पी है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
टीएमसी नेता की भाजपा विधायक को धमकी, आवाज बंद करने के लिए गले में तेजाब डाल दूंगा