Hanuman Chalisa

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

नृपेंद्र गुप्ता
गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 (15:37 IST)
share market news : एशियाई बाजारों में तेजी के बीच गुरुवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स 570 अंक चढ़कर 85,739 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 182 अंक बढ़कर 26,186 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर जा पहुंचा। बाजार में लगातार आ रही तेजी की वजह से सवाल उठ रहा है कि क्या भारतीय शेयर बाजार Overbought है? क्या बाजार में कोई बड़ा करेक्शन आ सकता है। 
 
दलाल स्ट्रीट पर फिलहाल ओवरबॉट की स्थिति नजर आ रही है। बाजार में लगातार आ रही तेजी की वजह से मुनाफावसूली की स्थिति भी बन रही है। ऐसे में निवेशकों को सतर्कता के साथ आंखें खोलकर निवेश प्लान करने की आवश्यकता है।   
 
क्या होता है ओवरबॉट : जब कोई कंपनी या शेयर अपने उचित मूल्य से ऊपर के स्तर पर काम करती है तो यह माना जाता है कि वह ओवरबॉट है। शेयर बाजार में ओवरबॉट स्टॉक को ओवरप्राइस्ड माना जाता है। बाजार मूल्य और प्रतिभूतियों के वास्तविक मूल्य की तुलना करके, ओवरप्राइस्ड स्टॉक को आसानी से पहचाना जा सकता है। कोई स्टॉक ओवरबॉट है या नहीं, यह जानने के लिए निवेशक पी/ई अनुपात का उपयोग करते हैं।

यदि किसी स्टॉक का पी/ई उसके सेक्टर या किसी प्रासंगिक सूचकांक से ऊपर उठता है, तो निवेशक इसे अधिक मूल्यवान मान सकते हैं। 80 या उससे अधिक के RSI स्तर को ओवरबॉट माना जाता है, क्योंकि यह लगातार उच्च कीमतों के विशेष रूप से लंबे समय तक चलने का संकेत देता है। 30 या उससे कम के RSI स्तर को ओवरसोल्ड माना जाता है।
 
क्या ओवरबॉट है शेयर बाजार : शेयर बाजार विशेषज्ञ नितिन भंडारी ने कहा कि शेयर बाजार फिलहाल ओवरबॉट है। उन्होंने कहा कि जैसे अगर गाड़ी ज्यादा चल जाती है तो गरम हो जाती है। इस पर इसे रोक कर या कूलंट डाल कर ठंडा किया जाता है। ऐसा ही शेयर बाजार में भी होता है। यहां जल्द ही करेक्टिव डिक्लाइन दिखाई दे सकता है।
 
उन्होंने कहा कि निफ्टी की बात करें तो बाजार 5 अगस्त को 23893 पर था, यहां से किलकारी भरते हुए 26 सितंबर को 26186 अंक पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में मार्केट साइकिल 15 से 18 माह का होता है। ऐसे में नवंबर में भारतीय शेयर बाजार में एक बड़ा करेक्शन आ सकता है। फिलहाल बाजार में 23 से 38 प्रतिशत के बीच करेक्टिव डिक्लाइन दिखाई दे रही है और यह गिरकर 25250 से 25600 के बीच आ सकता है।   
 
बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने कहा कि शेयर बाजार में आज शार्ट कवरिंग थी। खाद्य तेल के दाम बढ़ गए हैं, सब्जियां महंगी हो गई है, महंगाई दर आने वाले समय में बढ़ेगी। बाजार ओवरबॉट है और यहां बहुत ज्यादा वोलेटाइल है। निवेशकों के लिए यहां प्रॉफिट बुकिंग की स्थिति बन रही है। मार्केट जब 26,000 के नीचे क्लोज होगा तब स्थितियां अलग होगी। इस स्थिति में एक करेक्शन दिखाई दे सकता है। 
 
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर को लेकर दी गई जानकारी शेयर बाजार विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। यह निवेश की सलाह नहीं है। बाजार में निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड एडवाइजर से परामर्श जरूर करें)  

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, उच्च तकनीक से होगा भीड़ प्रबंधन, गलियां बताएंगी बाबा के द्वार का रास्ता

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

अगला लेख