शेयर बाजार में भारी गिरावट से कोहराम, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए डूबे
Share Market News : शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 10 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई। वैश्विक व्यापार युद्ध की बढ़ती आशंकाओं के बीच कमजोर वैश्विक बाजारों के कारण सभी क्षेत्रों में बिकवाली हुई। इसके अलावा, विश्लेषकों ने कहा कि बाजार की दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो और इन्फोसिस में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज गिरावट ने भी धारणा को प्रभावित किया। इससे नरमी की आशंकाओं का संकेत मिलता है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 930.67 अंक गिरकर 75,364.69 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,054.81 अंक टूटकर 75,240.55 के निचले स्तर पर पहुंच गया था। शेयर बाजार में कमजोर रुख के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 9,98,379.46 करोड़ रुपए घटकर 4,03,34,886.46 करोड़ रुपए (4,730 अरब डॉलर) रह गया।
बीएसई में 2,820 शेयरों में गिरावट आई, 1,126 शेयरों में तेजी आई और 130 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें