Govardhan puja
✕

शेयर बाजार में धनतेरस, निफ्टी 18 हजार के पार

Updated: मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (10:31 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच टीसीएस, मारुति और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ गया।
 
समाचार लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला सूचकांक 228.13 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 60,366.59 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 73.50 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 18,003.15 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त NTPC में हुई। इसके अलावा मारुति, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचयूएल और टाइटन भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और कोटक बैंक में गिरावट हुई।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 831.53 अंक या 1.40 प्रतिशत बढ़कर 60,138.46 पर और निफ्टी 258 अंक या 1.46 प्रतिशत बढ़कर 17,929.65 पर बंद हुआ था।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख