sundarkand

सेंसेक्स 199 अंक चढ़कर नए रिकॉर्ड पर

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (18:43 IST)
मुंबई। घरेलू स्तर पर मजबूत निवेश धारणा और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 0.58 प्रतिशत यानी 198.94 अंक चढ़कर अब तक के रिकॉर्ड स्तर 34,352.79 अंक पर पहुंच गया।
 
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.61 प्रतिशत यानी 64.75 अंक की बढ़त के साथ 10,623.60 अंक के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा लिवाली रही। सबसे ज्यादा करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त आईटी समूह में देखी गई। पूंजीगत वस्तुओं और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक भी एक फीसदी से अधिक चढ़े। दूरसंचार को छोड़कर बीएसई के अन्य 19 समूह हरे निशान में रहे।
 
दोनों प्रमुख सूचकांकों में कोल इंडिया में सर्वाधिक तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा करीब साढ़े चार प्रतिशत की गिरावट देखी गई। एयरटेल के दबाव में दूरसंचार समूह का सूचकांक ढाई प्रतिशत से अधिक फिसल गया। सेंसेक्स से बाहर की दूरसंचार कंपनियों में आइडिया के शेयर 5.32 फीसदी टूटे। यह बीएसई में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनी भी रही।
 
 
सेंसेक्स 62.48 अंक चढ़कर 34,216.33 अंक पर खुला और खुलते ही पहली बार 34,300 अंक के पार पहुंच गया। इसके बाद बाजार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। चौतरफा लिवाली के जोर पर धीरे-धीरे इसकी बढ़त मजबूत होती गई। कारोबार की समाप्ति से पहले 34,385.67 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 198.94 अंक ऊपर 34,352.79 अंक पर रहा जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।
 
निफ्टी भी 32.85 अंक की बढ़त के साथ 10,591.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 10,588.55 अंक और उच्चतम स्तर 10,631.20 अंक दर्ज किया गया। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 64.75 अंक ऊपर 10,623.60 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 में से 37 कंपनियों के शेयर हरे और शेष 13 के लाल निशान में बंद हुए।
 
 
मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 0.98 प्रतिशत की बढ़त में 18,247.55 अंक और स्मॉलकैप 0.97 प्रतिशत यानी चढ़कर 19,895.77 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 3,120 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,774 में लिवाली और 1,167 में बिकवाली का जोर रहा, जबकि अन्य 179 के शेयर अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

अगला लेख