sawan somwar

चार दिन की गिरावट से उबरा बाजार

Updated: सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (18:02 IST)
नई दिल्ली। इंफोसिस के साथ आईटी और टेक क्षेत्र की अन्य कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार चार दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहा।
     
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36.78 अंक की बढ़त में 32,869.72 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 5.95 अंक की बढ़त में 10,127.75 अंक पर पहुंच गया। बाजार में कुल मिलाकर निवेश धारणा कमजोर बनी रही, लेकिन इंफोसिस, एचडीएफीसी और हिंदुस्तान यूनीलिवर जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे।
    
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इंफोसिस के नए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति से आज कंपनी के शेयर सेंसेक्स में सर्वाधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़े। कंपनी ने गत शनिवार को श्री सलिल एस. पारेख को इस पद पर नियुक्त करने की घोषणा की थी।
     
इसके अलावा हिंदुस्तान यूनीलिवर और एचडीएफसी के शेयर सवा प्रतिशत चढ़े। टाटा स्टील और टाटा मोटर्स में भी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। वहीं कोल इंडिया के शेयर दो फीसदी से अधिक टूटे। मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स में एक प्रतिशत से अधिक गिरावट रही। 
     
सेंसेक्स 135.08 अंक की तेजी के साथ 32,968.02 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 32,785.76 अंक के दिवस के निचले स्तर तक भी उतरा, लेकिन कुल मिलाकर लगभग पूरे दिन सूचकांक हरे निशान में बना रहा। लिवाली के दम पर एक समय यह 33 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 33,08.47 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 0.11 प्रतिशत यानी 36.78 अंक चढ़कर 32,869.72 अंक पर बंद हुआ। 
    
बीएसई में कुल 2,881 कंपनियों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,553 में गिरावट और 1,138 में तेजी रही, जबकि 190 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों पर दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.09 प्रतिशत फिसलकर 16,742.60 अंक और स्मॉलकैप 0.52 अंक लुढ़ककर 17,924.37 अंक पर आ गया। 
 
निफ्टी भी 53.25 अंक की तेजी के साथ 10,175.05 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,095.70 अंक के निचले और 10,179.20 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस के मुकाबले 0.06 प्रतिशत यानी 5.95 अंक की बढ़त में 10,127.75 अंक पर रहा। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

इंदौर में राहुल गांधी के आयोजन के लिए 50 हजार रजिस्ट्रेशन का दावा, जगह की अनुमति को लेकर अब तक अटकी है सुई

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : रिकॉर्ड $740.80 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

अगला लेख