Hanuman Chalisa

नीतीश ने पूछा, गुजरात में मुसलमानों से दूर क्यों है कांग्रेस

सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (17:45 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस वहां इतनी डरी हुई और बेचैन है कि उसने इस बार के चुनाव में मुसलमानों को कम टिकट दिया है।
 
कुमार ने लोक संवाद कार्यक्रम के बाद कहा कि सुना है कांग्रेस ने भी गुजरात चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को काफी कम टिकट दिया है। वहां अल्पसंख्यकों की जितनी संख्या है उतने लोगों को टिकट नहीं दिया गया है। यहां तक कि इस समुदाय के लोग कांग्रेस के मंच पर भी नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस नेता अहमद पटेल कहीं नहीं दिख रहे हैं। आखिर कांग्रेस में इतनी घबराहट और बेचैनी क्यों है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात की धरती का बेटा देश का प्रधानमंत्री है और राज्य के लोग भाजपा को छोड़कर किसी को वोट नहीं करेंगे। वहां भाजपा की जीत तय है और कांग्रेस डरी हुई है। उन्होंने कहा कि बाकी वहां क्या हो रहा है, वह तो होता रहता है। हर साल दो-तीन राज्यों का चुनाव होता है और हर चुनाव को मीडिया के लोग जनादेश मान लेते हैं यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि एक साथ लोकसभा और विधानसभा का चुनाव कराए जाने का उन्होंने समर्थन किया है, लेकिन इसमें अभी वक्त लगेगा। (वार्ता)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

CJP Protest: 'हमको लग रहा था कि भीड़ हम पर हमला कर देगी', कंगना रनौत ने बताया संसद के अंदर कैसा था माहौल?

LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

क्यों अलग माना जा रहा है जेन-ज़ी का यह छात्र आंदोलन और कहां चूकी मोदी सरकार?

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का कोर्ट का आदेश, इलाज के लिए बनेगी डॉक्टरों की टीम

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, नई नियुक्तियां घोषित

अगला लेख