ramcharitmanas
✕

सेंसेक्स 467 अंक उछला, निफ्टी भी उच्‍चतम स्तर पर

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2023 (17:39 IST)
Share Market Update : सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुए। इस दौरान बैंकिंग, वित्तीय और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में खासतौर से मजबूती रही। सेंसेक्स 466.95 अंक उछलकर 63,384.58 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 137.90 अंक चढ़कर 18,826 के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती आने और विदेशी निवेशकों की लिवाली कायम रहने से भी बाजार की धारणा को बल मिला। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 466.95 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 63,384.58 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में एक समय यह 602.73 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 63,520.36 पर भी पहुंच गया था।

दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 137.90 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 18,826 के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और महिंद्रा एंड महिंद्रा में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

इसके उलट विप्रो, टीसीएस, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़कर बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी रही थी।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के साथ ही बैंकिंग, फार्मा और उपभोक्ता शेयरों में मजबूत खरीदारी के चलते घरेलू बाजार में फिर से उछाल आया। अमेरिका में उम्मीद से बेहतर खुदरा बिक्री आंकड़े वहां के बाजारों की मजबूती दर्शाते हैं।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 फीसदी गिरकर 75.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,085.51 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी। गुरुवार को सेंसेक्स 310.88 अंक गिरकर 62,917.63 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 67.80 अंक की गिरावट के साथ 18,688.10 पर बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

मैथिली ठाकुर की 13 करोड़ की Rolls-Royce विवाद पर बोलीं कंगना रनौत: "क्या नेताओं को हमेशा गरीब ही रहना चाहिए?

जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी, पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

Russia-Ukraine War : मॉस्को की ओर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले, रूस का दावा- 1,600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों मचा सियासी घमासान, BJP ने किसलिए लिया राहुल गांधी का नाम

सभी देखें

IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड मामला: संस्थान ने प्रोफेसर को डीन पद से हटाया, शुरुआती बयान के लिए मांगी माफी

मैथिली ठाकुर की 13 करोड़ की Rolls-Royce विवाद पर बोलीं कंगना रनौत: "क्या नेताओं को हमेशा गरीब ही रहना चाहिए?

जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी, पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

6 दिनों से भूखे हैं इंदौर के प्रहलाद पांडेय, अवैध होर्डिंग के खिलाफ रीगल पर डाला डेरा, कहा, गीता का धर्म निभाऊंगा

इमरान खान के बाद अब उनकी 3 बहनें भी जेल में, 27 सितंबर के प्रदर्शन से पहले सहमी शहबाज सरकार की खुली धमकी

अगला लेख