dharma sangrah

कोरोना के कहर से दलाल स्ट्रीट में हाहाकार, सेंसेक्स 2900 अंक गिरा

Updated: गुरुवार, 12 मार्च 2020 (17:22 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस 'कोविड-19' के बढ़ते संक्रमण की चिंता में गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 2900 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 850 अंक से अधिक की गिरावट में बंद हुआ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार रात 'कोविड-19' को महामारी घोषित कर दिया है। इससे दुनियाभर के पूंजी बाजार में निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है। अमेरिकी सरकार के इस वायरस से निपटने के लिए पर्याप्त धनराशि मुहैया नहीं कराने से विदेशों में भी चौतरफा बिकवाली देखी गई।

घरेलू स्तर पर सेंसेक्स 2919.26 अंक यानी 8.18 प्रतिशत का गोता लगाकर 32778.14 अंक पर बंद हुआ जो 2 साल (23 मार्च 2018 के बाद) का इसका निचला स्तर है। निफ्टी भी 868.25 अंक यानी 8.30 प्रतिशत लुढ़ककर 9,590.15 अंक पर आ गया। यह इसका पौने 3 साल (30 जून 2017 के बाद) का निचला स्तर है।

मझौली और छोटी कंपनियों पर भी जबरदस्त दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 7.84 फीसदी टूटकर 12380.36 अंक पर और स्मॉलकैप 8.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11614.89 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में आज कुल 2573 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें मात्र 224 ही बढ़त में बंद हो सकीं।

अन्य 2243 कंपनियों के शेयर गिरावट में तथा 106 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद स्थिर बंद हुए। बिकवाली का जोर इस कदर रहा कि सेंसेक्स की सभी 30 और निफ्टी की सभी 50 कंपनियां लाल निशान में रहीं।

सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 13 प्रतिशत, ओएनजीसी तथा एक्सिस बैंक के 12 प्रतिशत और आईटीसी के 11 प्रतिशत से अधिक टूटे। बीएसई के समूहों में तेल एवं गैस, रियलिटी, धातु, बैंकिंग और बुनियादी वस्तुओं के सूचकांक 9.19 से 9.82 प्रतिशत तक लुढ़क गए। सबसे कम 5.25 प्रतिशत की गिरावट दूरसंचार समूह में रही।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सीलिंग की कार्रवाई, 10 नंबर व्यापारी संघ ने जताया विरोध, निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल

अघोरी ने शमशान से जलते शव का मांस निकालकर खाया, कहा- ‘यह बहुत टेस्टी है’, वीडियो शेयर किया, उज्‍जैन का संत समाज भड़का

तमिलनाडु में छिड़ी रार! TVK के दावों पर भड़की कांग्रेस, कहा- राहुल गांधी ही होंगे PM फेस

पश्चिमी यूपी में ‘पीडीए’ की नई बिसात, जाट बनाम जाटव-गुर्जर की सियासी गोलबंदी

इंदौर में फिर एक रेस्टोरेंट में मोमोज में रेंगती मिलीं इल्लियां, शिकायत के बाद फूड विभाग ने जारी किया नोटिस

अगला लेख