Hanuman Chalisa

तेजी पर लगा ब्रेक, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स धड़ाम

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (17:13 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच चौतरफा बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में 3 दिनों की तेजी  के क्रम पर गुरुवार को ब्रेक लग गया और बीएसई का सेंसेक्स 318.18 अंक यानी 0.81 प्रतिशत लुढ़ककर 38,897.46 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.60 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,596.90 अंक पर आ गया।
 
अमेरिकी और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध कि चिंता में बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी। इसका असर गुरुवार को एशियाई तथा यूरोपीय बाजारों पर रहा।
 
विदेशी बाजारों में बिकवाली के दबाव में दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक पूरे दिन लाल निशान में रहे। सेंसेक्स 11.20 अंक टूटकर 39,204.47 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। दिन चढ़ने के साथ बाजार में बिकवाली भी बढ़ी। आखिरी 1 घंटे में बिकवाली और तेज हो गई।
 
कारोबार की समाप्ति से पहले 38.861.25 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद सेंसेक्स बुधवार के मुकाबले 318.18 अंक नीचे 38,897.46 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियां लाल निशान में  रहीं जबकि मात्र 5 पर निवेशकों का विश्वास दिखाया।
 
सबसे ज्यादा करीब 13 प्रतिशत की गिरावट यस बैंक में रही। बुधवार को पहली तिमाही कंपनी का वित्तीय परिणाम जारी हुआ था।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख