sundarkand

शेयर बाजार ने किया मोदी का स्‍वागत, सेंसेक्‍स 40 हजार के पार

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2019 (10:23 IST)
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के एक बार फिर सत्‍ता में आने और नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार के शुरुआती दौर में तेजी का रुख रहा जिससे सेंसेक्‍स उछलकर 40 हजार के पार हो गया, साथ ही निफ्टी ने भी रिकॉर्ड बढ़त हासिल की। 
 
बंबई शेयर बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी बढ़त के साथ खुला, जिसमें सेंसेक्‍स 231 अंकों के उछाल के साथ एक बार फिर 40 हजार के पार हो गया, साथ ही निफ्टी भी 119 अंकों की बढ़त हासिल कर 12 हजार से ऊपर हो गया। इससे पहले 23 मई को मतगणना के दिन सेंसेक्स ने 40 हजार का आंकड़ा किया था।
 
बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को केंद्रीय वित्त मंत्रालय का प्रभार दिए जाने की अटकलों के बीच बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद सेंसेक्स ने 40 हजार का आंकड़ा एक बार फिर पार कर लिया। एशियन पेंट में 2.82 फीसदी, कोल इंडिया में 2.06 फीसदी, टीसीएस में 1.73 फीसदी, ओएनजीसी में 1.39 फीसदी और एचसीएल टेक के शेयर में 1.15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
 
वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स के शेयर में सर्वाधिक 0.46 फीसदी, यस बैंक में 0.36 फीसदी, एनटीपीसी में 0.18 फीसदी, वेदांता लिमिटेड में 0.15 फीसदी और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में 0.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

अगला लेख