Dhanteras
✕

सेंसेक्स 464 अंक टूटा, निफ्टी भी हुआ कमजोर

Updated: शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (17:11 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 464 अंक टूटकर 34,315.63 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी 150 अंक का नुकसान हुआ और यह 10,400 अंक के स्तर से नीचे आ गया।


गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस, दीवान हाउसिंग फाइनेंस, आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन के शेयरों में बिकवाली का सिलसिला चलने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। ब्रोकरों ने कहा कि इन कंपनियों के शेयर नकदी चिंता में नीचे आए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर कारोबार के दौरान 7 प्रतिशत तक नीचे आने के बाद अंत में करीब 5 प्रतिशत के नुकसान से बंद हुआ। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एनबीएफसी को नकदी का प्रवाह बढ़ाने को कई और कदम उठाने की घोषणा की है। मौजूदा त्योहारी सीजन में बिक्री का आंकड़ा कम रहने की चिंता से वाहन कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में कमजोर रुख के साथ 34,563.29 अंक पर खुला। इसके बाद यह 34,140.32 अंक तक और नीचे आया। हालांकि बाद में चुनिंदा शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स में कुछ सुधार हुआ। अंत में सेंसेक्स 463.95 अंक या 1.33 प्रतिशत के नुकसान से 34,315.63 अंक पर बंद हुआ।

बुधवार को सेंसेक्स 382.90 अंक टूटा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 149.50 अंक या 1.43 प्रतिशत के नुकसान से 10,303.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,249.60 से 10,380.10 अंक के दायरे में रहा। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख