सम्बंधित जानकारी
- सेंसेक्स 131 अंक उछला, निफ्टी भी 40 अंक चढ़ा
- शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार रहा सुस्त, रुपए में भी रही गिरावट
- सेंसेक्स ने लगाई 732 अंक की छलांग, निफ्टी 238 अंक सुधरा
- सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी फिर से 10400 अंक के पार
- वैश्विक उथल-पुथल से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 750 से ज्यादा अंकों की गिरावट
बाजार में बहार, सेंसेक्स 35 हजार अंक के पार, निफ्टी भी हुआ मजबूत
मुंबई। सकारात्मक एशियाई बाजार तथा बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम की घोषणा से पहले निवेशकों के सौदे बढ़ाने से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 219 अंक मजबूत होकर फिर से 35 हजार अंक के पार हो गया। घरेलू संस्थागत निवेशकों की सतत लिवाली ने भी बाजार को मजबूत किया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 218.81 अंक यानी 0.63 प्रतिशत मजबूत होकर 35,083.91 अंक पर रहा। बीएसई के सभी समूह सकारात्मक रहे और इनमें 1.15 प्रतिशत तक की तेजी आई। पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 864 अंक मजबूत हो चुका है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 60.70 अंक यानी 0.58 प्रतिशत मजबूत होकर 10,573.20 अंक पर पहुंच गया। ब्रोकरों ने कहा कि इंफोसिस समेत कुछ अन्य बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम की घोषणा से पहले निवेशकों के सौदे बढ़ाने तथा एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत आने से बाजार को तेजी मिली।
एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 0.61 प्रतिशत, कोरिया का शेयर बाजार 0.03 प्रतिशत और सिंगापुर का शेयर बाजार 0.11 प्रतिशत की तेजी में रहा। हालांकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.24 प्रतिशत गिर गया। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज सोमवार को 0.35 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था। (भाषा)
