ramcharitmanas
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (13:33 IST)
मुंबई। एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, रीयल्टी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक गिरा। रुपए की गिरावट ने भी निवेशकों के रुख को प्रभावित किया।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 36,924.72 अंक पर खुला। हालांकि जल्दी ही 210.22 अंक यानी 0.57 प्रतिशत लुढ़ककर 36,631.38 अंक पर आ गया। पिछले चार कारोबार दिवस में सेंसेक्स 1,249.04 अंक गिरा था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 65.50 अंक यानी 0.59 प्रतिशत गिरकर 11,077.60 अंक पर रहा। ब्रोकरों ने कहा कि रुपए में कमजोरी और उत्साहजनक कदम के अभाव के साथ कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बाजार कमजोर बना रहा।

कच्चा तेल फिर से 79 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं रुपया आज शुरुआती कारोबार में 29 पैसे गिरकर 72.49 रुपए प्रति डॉलर पर रहा। अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 760.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 497.03 करोड़ रुपए के शुद्ध लिवाल रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में सार्वजनिक अवकाश के चलते जापान और चीन के बाजार बंद रहे, जबकि हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक 1.29 प्रतिशत गिरा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल सूचकांक शुक्रवार को 0.32 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हूती हमला, एक भारतीय समेत तीन की मौत, 10 घायल

मध्यप्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का एलान, कांग्रेस का दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जल संकट को लेकर कह दी ये बात, क्‍या है इंदौरियों को चेताने के पीछे का डर?

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

शेयर बाजार में आने वाली है एआई कंपनियों के आईपीओ की बाढ़: Goldman Sachs की रिपोर्ट ने खोले बड़े राज

अगला लेख