1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Drop rupee against the US dollar

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे गिरा

Rupee
मुंबई। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 29 पैसे लुढ़ककर 72.49 रुपए प्रति डॉलर पर रह गया।


मुद्रा डीलरों का कहना है कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार मुद्दे पर चल रही बातचीत रद्द होने की खबरों से अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती रही। इसका असर रुपए पर भी देखने को मिला। इसके अलावा, शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव से भी रुपए पर दबाव रहा।

इससे पहले, शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 72.20 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 36,924.72 अंक पर खुला और थोड़ी देर बाद 124.14 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 36,717.46 अंक पर आ गया। (भाषा)
अगला लेख
अब चीन की सीमा के पास उतर सकेंगे एयरफोर्स के विमान